अलवर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कॉलेज में प्रोफेसर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोफेसर अग्नि देव आर्य बाबू शोभाराम कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विषय के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ दाउदपुर में निवास कर रहे थे। परिजन रामप्रसाद ने बताया कि सुबह अचानक प्रोफेसर आर्य को घर पर दिल का दौरा पड़ा। करीब पांच मिनट में ही उनकी हालत गंभीर हो गयी।

इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रोफेसर की अचानक मौत से परिवार और कॉलेज स्टाफ में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित