जयपुर , मार्च 11 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर जिले के टहला थाने की गोला का बास चौकी में पदस्थ एक कांस्टेबल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूराे के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की दौसा चौकी में शिकायत की कि उसके माता पिता और एवं छोटे भाई के खिलाफ दर्ज एक मामले में राजीनामा पत्रावली पर लेने की एवज में गोला का बास पुलिस चौकी में कांस्टेबल रामप्रकाश उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस पर ब्यूरो की दौसा चौकी में पुलिस उप अधीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर रामप्रकाश को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित