अलवर , जून 30 -- राजस्थान में अलवर के अखेपुरा मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शुभम रैगर के रूप में हुई है। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार आज सुबह भी शुभम ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उसकी मां और पत्नी ने समय रहते उसे रोक लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे समझाकर मामला शांत करा दिया। हालांकि शाम को मौका पाकर शुभम घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में गया और फांसी लगा ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित