अलवर , अक्टूबर 26 -- राजस्थान के अलवर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध गैस रिफिलिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला रसद विभाग ने सोमवार को अलवर शहर में कार्रवाई करते हुए 21 गैस सिलेंडर और उपहरण बरामद किये।
कार्रवाई के दौरान अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। इनमें पांच व्यावसायिक और 16 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं।
जिला रसद अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर 26 अक्टूबर को घरेलू गैस का वाहनों में दुरुपयोग रोकने के लिए जांच अभियान चलाया गया। अभियान दल ने मित्तल गैस रिफिलिंग, कुलदीप सिंह मछली वाले की दुकान के पीछे, मुंगस्का, अलवर पर कार्रवाई की। मौके पर घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एक मोटर, एक कांटा और एक यंत्र भी जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित