अलवर , फरवरी 13 -- राजस्थान में अलवर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त दल ने शहर में विशेष अभियान चलाते हुए बिना परमिट एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालित 24 ई-रिक्शा वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अभियान के दौरान जेल सर्किल, घंटाघर, होप सर्कस सहित विभिन्न मुख्य मार्गों पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि कई ई-रिक्शा बिना पंजीकरण और वैध परमिट के संचालित हो रहे थे, साथ ही इनके फिटनेस प्रमाण पत्र भी खत्म हो रहे थे। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा भी इन ई-रिक्शाओं के पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित