अलवर , जून 05 -- राजस्थान में अलवर की तंवर कॉलोनी में सामने आए कथित धर्मांतरण मामले को लेकर रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

श्री आहूजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धर्मांतरण से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा होना चाहिए और पुलिस को इसकी तह तक पहुंचना चाहिए। इससे पूर्व में भी उद्योग नगर थाना क्षेत्र में कई मामले सामने सामने आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं और धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर समाज में चिंता बनी हुई है। हाल ही में विभिन्न स्थानों पर ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें हिंदू युवतियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं। श्री आहूजा ने कहा कि एक नामी कंपनी में लव जिहाद का मामला सामने आया था। हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्हें प्रलोभन दिया जाता है । मामला खुलने पर अब कार्रवाई की जा रही है।

अलवर के तंवर कॉलोनी मामलो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली निवासी पादरी राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके पास से धार्मिक साहित्य भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। धर्मांतरण संबंधी आरोपों की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कब से इस गतिविधि में संलिप्त था और उसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित