भरतपुर , मार्च 31 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना में गत दिनों सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की नृशंस हत्या के साथ लाखों रुपये के जेवरातों की लूट के मामले में अलवर के खेड़ली थाना क्षेत्र के घाटा भांवर के रिंगसपुरा में गिरफ्तार किये गये अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े तीन हथियारबंद बदमाशों से कड़ी पूछताछ जारी है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद सर्राफा व्यापारी की हत्या को लेकर पुलिस को अब तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल नही हो सकी है, लेकिन इस मामले को लेकर उनसे गहन पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम मिलने की उम्मीद है। फिलहाल उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित