अलवर , सितम्बर 11 -- राजस्थान में अलवर जिले की राजगढ़ नगरपालिका में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। यहां दोपहर एक बजे तक 52.08 प्रतिशत मतदान रहा। वही नगरपालिका के वार्ड संख्या 32 में ईवीएम मशीन खराब होने पर करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा ।

बाद में दूसरी नई ईवीएम मशीन के सेट को लेकर कार्मिक पहुंचे और ईवीएम मशीन को बदला। इसक बाद मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।

मतदान केंद्रों के आस पास पुलिस लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन भी मतदान केंद्रों पर निगरानी बनाये हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित