अलवर , मई 20 -- राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभयारण्य के बफर जोन में अलवर शहर से क्षेत्र में बुधवार को पर्यटकों को बाघिन -19 अपने शावकों के साथ नजर आई।

अचानक हुए इस रोमांचक दीदार से पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने कैमरे में इस खास पल को कैद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि एसटी-19 पिछले कुछ दिनों से लगातार बफर जोन में विचरण कर रही है। इस बार शावकों के साथ उसकी मौजूदगी ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों की खुशी को दोगुना कर दिया। शहर के करीब बाघों के दीदार होने से सरिस्का में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।

वन विभाग के अनुसार बाघों की लगातार बढ़ती गतिविधियां सरिस्का के बेहतर वन्यजीव संरक्षण और अनुकूल वातावरण का संकेत मानी जा रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने आमजन से अनुरोध किया है कि बफर जोन और जंगल से सटे इलाकों में सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में बाघों के करीब जाने की कोशिश न करें।

सरिस्का में इन दिनों लगातार बाघों और शावकों को देखा जा रहा है। जिससे देशभर से आने वाले पर्यटकों में खासा उत्साह बना हुआ है। जंगल सफारी के दौरान बाघ परिवार का दीदार पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित