अलवर , जुलाई 09 -- राजस्थान में अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल में गुरुवार को हादसा होते-होते टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के शिशु वार्ड की छत से अचानक लैंटर के एक हिस्से का प्लास्टर गिर गया। जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे हादसा टल गया। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गयी। वार्ड में करीब 10 नवजात भर्ती थे। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया। अस्पताल स्टाफ और परिजनों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित वार्ड को खाली करवा दिया और उसकी मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि वार्ड की मरम्मत और भवन की स्थिति की जांच करायी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित