जयपुर , फरवरी 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर के खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में आग लगने से हुई श्रमिकों की मौत को दुखद बताते हुए घायलों और झुलसे लोगों को बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिये हैं।

श्री शर्मा ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन को घायलों और झुलसे लोगों को तुरंत बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिये।

खुशहेडा औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में सोमवार को गत्ते बनाने के कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित