अलवर , अगस्त 22 -- राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के रामगढ़ रोड पर हुआ, जहां मोटर साइकिल सवार फैजल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के महुआ कला गांव में हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाबूलाल प्रजापत (32) की मौत हो गई। बाबूलाल खेती-बाड़ी का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। उसके सीने पर चोट के निशान और पसलियां टूटी हुई थीं। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित