फिरोजाबाद , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में रविवार को गांव मल्हारपुर के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया गया किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया है।

दूसरी दुर्घटना भी थाना सिरसागंज क्षेत्र में हुई। थाना सिरसागंज पुलिस को आज सूचना मिली कि सिरसागंज पब्लिक स्कूल के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने देखा कोई अज्ञात वाहन युवक को कल देर रात में टक्कर मार कर भाग गया है।

पुलिस द्वारा मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया किया गया उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित