रांची , अक्टूबर 01 -- झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है।
राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने आज यहां इस आशय की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 66(2) के तहत की गई है।
श्रीमती तिवारी का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से चार वर्षों तक होगा। हालांकि, यदि चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान उनकी आयु 65 वर्ष हो जाती है, तो वे उसी दिन से इस पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि अलका तिवारी 30 सितंबर 2025 को झारखंड की मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं हैं। उनके पति डॉ. डी के तिवारी भी पूर्व में झारखंड के मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित