गिफ्ट सिटी (गांधीनगर) , जुलाई 03 -- देश के प्रमुख वित्तीय सेवा केंद्र गिफ्ट सिटी में काम करने वाली सम्पत्ति कोष प्रबंध कंपनी अर्थ भारत इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ने अर्थ भारत फिनमेट फिजिकल गोल्ड फंड पेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि गिफ्ट सिटी की यह पहला भौतिक जिंस कोष योजना है और वहां से परिचालित पहला गोल्ड फंड है।

इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी ( आईएफएससी ) अधिनियम के तहत जनवरी 2026 से गिफ्ट सिटी में जिंस ट्रेडिंग को एक वित्तीय उत्पाद के रूप में मान्यता दी गयी है। उसके तहत बने नियमों के तहत 'अर्थ भारत फिनमेट फिजिकल गोल्ड फंड' शुरू किया गया है। इसे गिफ्ट सिटी के वित्तीय बाजार के विस्तार में एक नये अध्याय की शुरुआत बताया गया है।

अर्थ भारत इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स आईएफएससी एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर सचिन सावरिकर ने कहा , "आईएफएससी ने कारोबार जगत के साथ मिलकर ऐसी मजबूत विनियामक व्यवस्था बनायी है जो नए और नवप्रवर्तनकारी उत्पादों बढ़ावा देता है। इससे गिफ्ट सिटी को इस क्षेत्र का प्रमुख वित्तीय सेवा केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।" अर्थ भारत फिनमेट फिजिकल गोल्ड फंड ओपन-एंडेड पैसिव फंड है। इसे कीमती धातुओं का कारोबार करने वाली सिंगापुर की कीमती फिनमेट की साझेदारी में प्रस्तुत किया गया है। इस फंड में फिनमेट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर की भूमिका निभाएगी।

इस योजना का उद्देश्य इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड की कीमतों की निगरानी में कम-से-कम चूक की संभावनाओं के साथ निवेश का निर्णय करना है। इसके लिए इस योजना का काम से कम 95 प्रतिशत धन लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) के मानकों वाले गोल्ड बार में निवेश करेगा, जिनकी ट्रेडिंग गिफ्ट सिटी स्थित इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) पर होती है। आईआईबीएक्स एनएसई, एनएसडीएल, सीडीएसएल, एमसीएक्स और बीएसई का एक संयुक्त उद्यम है।

इस फंड में निवेशक हर हफ्ते पैसा लगा और निकाल सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित