तिरुवनंतपुरम , जुलाई 19 -- अर्जेंटीना-स्पेन के बीच होने वाले फीफा विश्व कप के बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का एलान किया है।

इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युवा फुटबॉल प्रेमी अगली सुबह विद्यालय या महाविद्यालय जाने की चिंता किये बिना आधी रात को होने वाले इस रोमांचक मैच का पूरा लुत्फ उठा सकें।

उन्होंने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "अर्जेंटीना-स्पेन के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले केरल में फुटबॉल का जबरदस्त जुनून छाया हुआ है। हमारे युवा प्रशंसक अगली सुबह विद्यालय और महाविद्यालय की चिंता किये बिना आधी रात के इस रोमांचक मैच का आनंद ले सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कल सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है। जागते रहें, जोश के साथ अपनी टीम का हौसला बढ़ायें और खेल का पूरा लुत्फ उठायें।"गौरतलब है कि रविवार देर रात 12:30 बजे यह महामुकाबला शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित