ब्यूनस आयर्स , जुलाई 25 -- अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के सेंटर-बैक निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। अपने चौथे विश्व कप में खेल रहे ओटामेंडी रविवार को फाइनल में स्पेन के खिलाफ 1-0 से अतिरिक्त समय में मिली हार में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे , जो राष्ट्रीय टीम के लिए उनका आखिरी मैच था।
38 वर्षीय आटोमेंडी ने सोशल मीडिया मंच इंस्ट्राग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, "आज मैं अपने पूरे करियर के सबसे कठिन शब्द लिख रहा हूं। मैं अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। खिताब इतिहास में दर्ज हो जाते हैं, लेकिन इन रंगों के प्रति प्रेम जीवन भर बना रहता है।"ओटामेंडी ने 17 साल पहले राष्ट्रीय टीम के साथ पदार्पण करने के बाद से 139 मैचों में आठ गोल किए हैं।
वह अर्जेंटीना की उन टीमों का हिस्सा थे जिन्होंने 2022 विश्व कप और 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका का खिताब जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित