कांकेर , अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने रविवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान कांकेर जिले को 11 करोड़ 21 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान जिले में अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और आदिवासी संस्कृति के संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारामा में ''मावा मोदोल लाइब्रेरी'' का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय युवाओं के लिए ज्ञान और अध्ययन का नया केंद्र बनेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल कांकेर में ट्रामा सेंटर ओपीडी का लोकार्पण किया गया, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
इसी क्रम में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ''वित्तीय साक्षरता लैब'' की शुरुआत की गई, जबकि ''कोया बाना आदिवासी संस्कृति संवर्धन संस्थान'' का भी लोकार्पण किया गया, जो क्षेत्रीय संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित