इटानगर , जनवरी 29 -- नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-रिफॉर्मेशन(एनएससीएन-आर) के एक सक्रिय कैडर ने तिरप जिले के खोंसा में 36 बटालियन, सीआरपीएफ, 44 असम राइफल्स और सिविल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैडर की पहचान लोअर कोलम गांव निवासी स्वयंभू सार्जेंट खुनपोंग वांगसा (30) के रूप में हुई है। वह 25 नवंबर, 2022 को इस उग्रवादी संगठन में शामिल हुआ था। खुनपोंग ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डीआईजी (ऑप्स), डिब्रूगढ़, प्रभाकर त्रिपाठी की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया और हिंसा छोड़ने तथा समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित