नयी दिल्ली , नवंबर 24 -- कांग्रेस ने भारतीय पासपोर्ट की वजह से अरुणाचल प्रदेश की एक महिला यात्री के साथ शंघाई हवाई अड्डे पर चीनी अधिकारियों के बर्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से इस बारे में चीन से विरोध दर्ज करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली इस महिला के साथ शंघाई हवाई अड्डे पर चीनी अधिकारियों ने यह कहते हुए दुर्व्यवहार किया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का नहीं चीन का हिस्सा है इसलिए उसका पासपोर्ट वैध नहीं है।

पार्टी ने कहा "अरुणाचल प्रदेश की एक महिला प्रेमा वांगजॉम से शंघाई एयरपोर्ट पर चीन के अधिकारियों ने कहा-अरुणाचल चीन का हिस्सा है। तुम्हारा भारतीय पासपोर्ट इनवैलिड है और यह दबाव भी बनाया कि चीन के पासपोर्ट के लिए अप्लाई करो। प्रेमा का पासपोर्ट जब्त कर 18 घंटे तक हिरासत में रखा गया।"कांग्रेस ने कहा कि इस तरह का बर्ताव किसी भी भारतीय के साथ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मोदी सरकार को चीन से इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित