दुबई , मार्च 16 -- भारतीय गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में सबसे ज़्यादा आठ विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने यह टी20 सीरीज 2-1 के अंतर से जीती। उन्होंने तीन मैचों में 22 रन देकर चार विकेट, 30 रन देकर दो विकेट और 35 रन देकर दो विकेट लिए, और 10.87 की औसत तथा 7.25 की इकॉनमी रेट के साथ सीरीज खत्म की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित