जयपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान में अरावली के हरियाली , अवैध खनन नियंत्रण एवं संरक्षण विषयों पर तीन फरवरी को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार को राजस्थान सरकार के द्वारा अरावली क्षेत्र के संरक्षण,सुरक्षा एवं एनसीआर को हरा-भरा बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई और इसके क्रम में राज्य के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार तीन फरवरी को अपराह्न चार बजे एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, तथा अरावली क्षेत्र के 19 जिलों के जिला कलेक्टर एवं वन विभाग के डीएफओ सहभागिता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित