भीलवाड़ा , दिसम्बर 27 -- राजस्थान में अरावली पर्वतमाला में खनन पट्टों के आवंटन और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस समिति ने भीलवाड़ा शहर में जन-जागरण रैली निकाली।
रैली भोपाल क्लब के बाहर गांधीजी की प्रतिमा से रवाना होकर रेलवे स्टेशन चौराहा और अंततः अंबेडकर सर्किल पर पहुंची। रैली के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राज्य की ऐतिहासिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसके संरक्षण में खनन को बढ़ावा देना गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास सामाजिक न्याय के खिलाफ है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नागरिकों से पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के मुद्दों पर सतर्क रहने और सरकारी नीतियों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित