देवरिया , अक्टूबर 29 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के आगामी कार्यक्रम अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ की तैयारियों को लेकर बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं जिला प्रवासी जय प्रकाश शाही ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम की महत्ता पर जोर देते हुए सक्रिय सहभागिता की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची की सटीकता और संवैधानिक प्रक्रियाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए चलाया जा रहा है। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में देश भर में पदयात्राएं, संवाद कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जायेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित