पटना , मई 11 -- बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने परिषद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में श्री शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
श्री शर्मा हाल में हुए बिहार विधान परिषद उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। श्री पांडेय ने विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित