मुंबई, मार्च 28 -- भोजपुरी फिल्म स्टार अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म 'प्रेम विवाह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत इस फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक संदेश के साथ नजर आने वाली है। ट्रेलर में प्रेम, रिश्तों, पारिवारिक टकराव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म 'प्रेम विवाह' के ट्रेलर में जहां एक ओर कल्लू और काजल राघवानी की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कहानी में पारिवारिक मान-सम्मान, सामाजिक सोच और रिश्तों की अहमियत को भी खूबसूरती से पिरोया गया है। ट्रेलर में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का संतुलित मेल दिखाई दे रहा है, जो इसे एक सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बनाता है। फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित