अररिया, मार्च 14 -- बिहार कला एवं संस्कृति विभाग तथा अररिया ज़िला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "सात दिवसीय मधुबनी चित्रकला कार्यशाला" का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को पारंपरिक कला से जोड़ते हुए उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों ने अत्यंत लगन और रुचि के साथ मधुबनी चित्रकला की विभिन्न शैलियों, विषयों और तकनीकों को सीखा।

कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से परिचित कराने के साथ-साथ इस लोक कला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित