अररिया , फरवरी 13 -- बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नरपतगंज-फारबिसगंज हाइवे पर पंचगछिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक सवार युवक और उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के दरगाहीगंज वार्ड नौ निवासी अरुण यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (21) औरपटना जिला निवासी मोहम्मद नजाम (50) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित