अररिया , जुलाई 14 -- बिहार में अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पानी से भरे गड्ढे में पलट जाने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 12 मजदूर घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूर धान की रोपनी के लिए एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे। इसी दौरान सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 के निकट ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया।
सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर पानी में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सिरसिया कला गांव निवासी नैना देवी, रंजू देवी और मीरा देवी की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों का भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित