अररिया , जनवरी 29 -- बिहार में अररिया जिले के अररिया नगर थाना क्षेत्रमें गुरुवार को खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की कुदाल से हमला कर हत्याकर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एबीसी नहर के किनारे खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गयी है। मृतक मजदूर की पहचान राजेंद्र ऋषिदेव (55)के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित