तेल अवीव , अक्टूबर 28 -- इजरायल की डेमोक्रेट्स पार्टी के अध्यक्ष यायर गोलन ने बुधवार को कहा कि अरब पार्टियों को शामिल करने पर विपक्षी गुट 65 सीटों तक पहुंच गया तथा प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू का गुट चुनाव हार गया है।
श्री गोलन ने बुधवार सुबह लिखा, "नेतन्याहू हार गये। मुझे 120 तक गिनती करना आता है। 65, 55 से अधिक होता है। इजरायल का लोकतंत्र इसी तरह काम करता है। बस, बात खत्म।" उन्होंने आगामी नेसेट चुनावों के बाद सरकार में अरब दलों को शामिल करने की वकालत की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नेतन्याहू जायोनी गुट बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्हें अपने ही गठबंधन से गैर-जायोनी हरेदी दलों के 16 सांसदों को घटा देना चाहिए।
श्री गोलन ने कहा, "हमारे पास बहुमत है। हमारी जिम्मेदारी है। हमारे पास इजरायल के अरब नागरिकों के साथ साझेदारी में बदलाव की सरकार बनाने का अवसर है। ऐसी सरकार, जो इजरायल के सभी नागरिकों की सेवा करेगी।"ज्वाइंट लिस्ट के अध्यक्ष एवं अरब नेता यूसुफ जबारीन ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी नेतन्याहू सरकार को सत्ता से हटाने का रास्ता बनाने के लिए तैयार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित