अयोध्या , मार्च 26 -- अयोध्या का धार्मिक एवं पौराणिक मेला कल है। प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला का दर्शन करने के लिए कल अयोध्या में लगभग 50 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। राममंदिर सहित अयोध्या के सभी मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कल दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य की किरणों से प्रभु श्रीराम का तिलक होगा। सूर्य की किरणें सीधे प्रभु श्रीराम के ललाट पर पड़ेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सूर्य तिलक के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि प्रभु श्रीराम के ललाट पर जब सूर्य की किरणें सीधे पड़ती हैं तो दृश्य मनोहारी एवं अद्भुत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित