कोल्हापुर रायगढ़ , मई 25 -- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर अम्बेनाली घाट खंड में रविवार रात एक कार 900 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजमार्ग पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया।

महाबलेश्वर ट्रैकर्स और प्रतापगढ़ खोज एवं बचाव दल भी बचाव कार्य में शामिल हुए। अब तक घाटी से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं।

मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), ऐश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगते (21), अनिल अभिमन्यु शिंगते (25) और नितिन किसान नाइकोंडे (35) के रूप में हुई है।

आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित