चंडीगढ़ , मार्च 31 -- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा अम्बाला छावनी के 12 क्रॉस रोड पर स्थापित की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
अनिल विज ने बताया कि यह राशि नगर परिषद, अम्बाला सदर को जारी की गई है और जल्द ही प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और समाज हित के मसीहा थे। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और "शिक्षित, संगठित और संघर्ष करो" का नारा दिया। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित