चंडीगढ़ , नवंबर 04 -- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय/शहरी बस सेवा काे मजबूत किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों का सफर अधिक आरामदायक हो सके।

उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी में पांच नयी इलेक्ट्रिक एसी बसें लोकल सेवा में जोड़ी गयी हैं। कई वर्षों से स्थानीय बस सेवा बंद थी, जिसे उन्होंने परिवहन मंत्री बनते ही दोबारा शुरू कराया। वर्तमान में लगभग 25 बसें दिनभर अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी और आसपास के गांवों में परिवहन सेवाएं दे रही हैं। इनमें ज्यादातर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें हैं, जबकि कुछ छोटी बसें छोटे क्षेत्रों में आवागमन के लिए चलायी जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित