तेहरान , जुलाई 18 -- अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के होरमुजगान प्रांत में कई पुलों और सड़कों को निशाना बनाया गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दी गई है।
समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, बंदर अब्बास-रूदान मार्ग पर स्थित दो पुल हमलों में क्षतिग्रस्त हो गए। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की भी सूचना है। होरमुजगान प्रांत में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित