नयी दिल्ली , जून 14 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत और उसके बाद अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि समझौतावादी प्रधानमंत्री देश सम्मान की रक्षा नहीं करेंगेश्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के कुछ ही दिनों बाद न कोई पछतावा, न कोई माफ़ी। इसके उलट अमेरिका लगातार आदेश जारी कर रहा है।
उन्होंने लिखा, "उनके शब्द देखिए, 'अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करें'। किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित