, Feb. 15 -- वाशिंगटन, 15 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के सशस्त्र बलों ने रातोंरात हिंद महासागर में 'राइट-ऑफ-विजिट' अभियान के तहत एक पोत को रोककर उसकी तलाशी ली और उस पर सवार हो गये। यह जानकारी अमेरिका के युद्ध विभाग ने रविवार को दी।
युद्ध विभाग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि 'एक्विला-2' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कैरेबियाई क्षेत्र में प्रतिबंधित जहाजों के खिलाफ घोषित क्वारंटीन का उल्लंघन करते हुए परिचालन कर रहा था।
विभाग ने बताया कि वे अग्रिम मोर्चे पर मातृभूमि की रक्षा करते हैं। अमेरिकी बलों ने हिन्द-प्रशांत कमान क्षेत्र में 'वेरोनिका-3' पोत की समुद्री घेराबंदी की और उसकी तलाशी ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित