मुंबई , फरवरी 13 -- महाराष्ट्र के मुंबई में एक अमेरिकी पर्यटक से महज 400 मीटर की दूरी तय करने के एवज में कथित तौर पर 18,000 रुपये वसूलने वाले टैक्सी चालक का पुलिस ने लाइसेंस और परमिट रद्द करने का प्रस्ताव दिया है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सहार पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान यशराज यादव उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को उसका ड्राइविंग लाइसेंस और टैक्सी का परमिट रद्द करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

सहार पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज चालके ने कहा कि वे लाइसेंस रद्द करने के मामले पर कड़ी निगरानी रखेंगे। आरोपी को चालक फिलहाल न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित