रियाद , मार्च 09 -- सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दूतावास के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्रालय हालात पर करीब से नज़र रख रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय मार्गदर्शन दे रहे हैं कि इस इलाके में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को उनकी सुरक्षा के संबंध में लिये गये निर्णयों की जानकारी मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित