वॉशिंगटन/बर्न , जून 20 -- अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को कहा कि वह ईरान के साथ बातचीत के लिए कुछ ही दिनों में स्विट्जरलैंड की यात्रा करेंगे।
श्री वेंस ने बातचीत रविवार को भी हो सकती है, क्योंकि क्षेत्रीय सुरक्षा तनाव और नाजुक युद्धविराम की स्थिति को लेकर राजनयिक प्रयास जारी हैं।
'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक श्री वेंस ने कहा कि वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी पहले से ही वहां मौजूद हैं और ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बातचीत से पहले ही अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के सलाहकार जेरेड कुशनर स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा, "अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर बातचीत के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं।" उन्होंने आगे कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और वॉशिंगटन कूटनीति को मौका देना चाहता है।
श्री वेंस ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं अगले कुछ दिनों में कभी भी रवाना हो जाऊंगा, लेकिन आप जानते हैं कि यह हमेशा एक नाजुक तालमेल बिठाने वाली प्रक्रिया होती है।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि इलाके में बढ़ते तनाव के बावजूद युद्धविराम का समझौता कायम रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित