वाशिंगटन , नवंबर 02 -- अमेरिका में विश्लेषकों के आंकड़ों के अनुसार हैलोवीन सप्ताहांत के दौरान गोली लगने से 200 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने 'आरआईए नोवोस्ती' को बताया कि छुट्टियों के दौरान आयोजित कई पार्टियों का अंत बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल पहुंचने के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर, जिसे 'ऑल हैलोज़ ईव' (हैलोवीन) कहा जाता है, इस बार शनिवार को पड़ा। जबकि ऐसा बहुत कम होता है, पिछली बार ऐसा 2020 में हुआ था और अब अगली बार 2037 में ऐसा होगा। अमेरिका में इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें पूरे शहर में परेड निकाली जाती हैं और बड़े पैमाने पर वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्लेषकों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटनाओं का यह सिलसिला शुक्रवार सुबह टेनेसी से शुरू हुआ, जहां एक किशोर हाई स्कूल में हैंडगन लेकर पहुंच गया। इसमें कोई मारा नहीं गया लेकिन अब उस किशोर पर अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह शिकागो के एक दक्षिणी इलाके में बहस के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का दावा किया गया है। घटनास्थल के फुटेज में एक निजी घर दिखाई दे रहा है, जिसे हैलोवीन के लिए सजाया गया था। मिसौरी के एक छोटे से शहर में एक हाउस पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई, जिसमें 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय युवक को घायल कर दिया। इन घटनाओं में घरेलू हिंसा के दौरान हथियारों के इस्तेमाल के मामले भी शामिल हैं। कैलिफोर्निया के फेयरफील्ड में पुलिस विभाग ने 'आरआईए नोवोस्ती' को बताया कि एक स्थानीय शॉपिंग मॉल में हैलोवीन कॉस्ट्यूम बेचने वाली दुकान के पास गोलीबारी हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसमें 16 से 43 साल की उम्र के छह लोग घायल हो गए और एक 31 वर्षीय एक गर्भवती महिला की मौत के दावे किए गए हैं।

मोंटाना के यूरेका में शेरिफ कार्यालय ने 'आरआईए नोवोस्ती' को शुक्रवार शाम एक गोलीबारी में डिप्टी शेरिफ की मौत के दावे किए गए। पुलिस अधिकारी एक सूचना पर वहां पहुंचे थे, तभी एक हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी, इस घटना में एक अन्य अधिकारी भी घायल हो गया। अलबामा में एक अपार्टमेंट परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत के दावे किए गए।

विचिटा पुलिस विभाग ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि शनिवार सुबह कंसास में चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक के चेहरे पर गोली लग गई थी। रविवार की रात डेलावेयर विश्वविद्यालय परिसर के पास गोलीबारी हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। टेक्सास के डलास में रात के दौरान गोलीबारी की तीन अलग-अलग और असंबद्ध घटनाओं में चार लोगों की मौत और 15 अन्य घायलों के दावे किए जा रहे हैं। टेक्सास के ही एक अन्य शहर में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली लगने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने का दावा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित