तेहरान , फरवरी 01 -- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करता है, तो यह संघर्ष केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, श्री खामेनेई ने यह टिप्पणी तेहरान में एक बैठक के दौरान की। यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य तैनाती बढ़ने के कारण दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित