चेन्नई , फरवरी 13 -- साई तेजा एम (79) और शुभम रांजने (नाबाद 48) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद हरमीत सिंह (चार विकेट) और शैडली वान शाल्कविक (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अमेरिका ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को 93 रनों से शिकस्त दी।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स् का कोई भी बल्लेबाज अमेरिकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका और उनकी पूरी टीम 15.5 ओवर में 103 के स्कोर पर सिमट गई। बास डे लीड ने सर्वाधिक (23) रन बनाये। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने (20), मैक्स ओ'डाउड (13) और रुलॉफ़ वैन डर मर्व 10 रन बनाकर आउट हुये। नीदरलैंड्स के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
अमेरिका के लिए हरमीत सिंह ने चार और शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद मोहसिन को दो विकेट मिले। नॉस्थुश केनजिगे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित