, May 22 -- वाशिंगटन, 22 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा कि वाशिंगटन ने आगमन से 21 दिन पहले तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी), युगांडा और दक्षिण सूडान के विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

सीडीसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "सीडीसी ने एक आदेश जारी कर उन विदेशी नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी है जो आगमन से 21 दिन पहले तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी), युगांडा या दक्षिण सूडान में थे।"यह प्रतिबंध 30 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसके बाद सीडीसी इस प्रतिबंध को बढ़ाने या हटाने का निर्णय लेगा। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों और ग्रीन कार्ड धारकों को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन उन्हें कड़ी जांच से छूट नहीं दी गई है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, उन्हें वाशिंगटन-डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईएडी) पर भेजा जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित