वॉशिंगटन , मार्च 06 -- अमेरिका के 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर हमलों को रोकने संबंधी शक्तियां को सीमित करने वाला लाया गया 'वार पावर्स रेजोल्यूशन' प्रस्ताव गिर गया। एक दिन पहले यह प्रस्ताव सीनेट में भी खारिज हो चुका है।

निचले सदन में गुरुवार को इस प्रस्ताव के खिलाफ 219 मत पड़े जबकि पक्ष में 212 मत। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर भविष्य में कोई भी सैन्य हमला करने से रोकना था।

इससे पहले बुधवार को रिपब्लिक पार्टी के बहुमत वाले ऊपरी सदन (सीनेट) ने भी 53-47 के अंतर से इस प्रस्ताव को रोक दिया था।

कांग्रेस में हुए इन हालिया मतदानों से स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर डेमोक्रेट पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच गहरा मतभेद है। जहां डेमोक्रेट सांसद ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, वहीं रिपब्लिक पार्टी के सांसद लगातार राष्ट्रपति का बचाव कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित