जयपुर , फरवरी 17 -- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते से भारतीय किसानों और पशुपालकों को कोई नुकसान नहीं होगा।

श्री चौहान मंगलवार को जयपुर में श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविधालय जोबनेर अधीनस्थ इकाई राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (रारी), दुर्गापुरा का दौरा करने के दौरान किसानों से संवाद में उनके प्रश्नों के उत्तर में यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान के मसालों सहित कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में नए अवसर मिलेंगे।

इस दौरान उन्होंने रारी में संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेन्द्र सिंह श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, संस्थान के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र सिंह मनोहर, विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं वैज्ञानिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित