जयपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि भारत की अमेरिका के साथ हुई डील के साथ बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गये है और अब जनता को जागरुक होना पड़ेगा।

श्री पायलट ने रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं भारत के किसानों का विशेष तौर पर कपास एवं सोयाबीन के किसानों का आने वाले समय में बहुत ज्यादा अहित होने वाला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार इस मुद्दे को सदन और सदन के बाहर उठाया है। बड़ा खेद है कि सरकार किसी भी दल की हो इस तरह जान बुझकर छोटे व्यापारियों, किसानों एवं नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी ने नहीं किया। क्या दबाव है भारत सरकार के ऊपर यह पता नहीं, लेकिन ट्रंप बार बार जो इस प्रकार की घोषणा करते है। अब ट्रेड डील हुई है। यह जो अमेरिका करवा रहा है यह दबाव में करवा रहा है। बंगलादेश और हिंदुस्तान में इतना फर्क हो गया कि जो अब अमेरिका के कहने पर चल रहा है।

श्री पायलट ने कहा कि इससे भारत में जो विशेष तौर पर हमारे किसान भाई है हमारे दुग्ध दाता है हमारे लघु उद्योग वाले लोग उनको बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और हकीकत यह है कि आज से पहले भारत हमेशा 2,3, या 5 प्रतिशत टैरिफ देता था। उसको 50 कर दिया फिर अब 18 कर दिया उसकी खुशियां मनाई जा रही है आखिर किस बात की खुशी मनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जहां तक तेल की बात है यह एक इतना अहम मुद्दा है और अमेरिका कैसे कह सकता किसी भी देश को और खास तौर पर भारत जैसे ताकतवर देश को की आप यहां से तेल खरीदेंगे और यहां से नहीं खरीदेंगे। यह हमारी ऊर्जा सुरक्षा है उस पर बहुत बड़ा खतरा है। अभी जानकारी दी नहीं गई है। संसद चल रहा है और सोशल मीडिया पर डील के बारे में घोषणा की गई है और पूछो वाणिज्य मंत्री से की रूस से तेल लेंगे तो बोलते है विदेश मंत्री को पता है और विदेश मंत्री से पूछो तो बोलते है वाणिज्य मंत्री से पूछो। किसी को मालूम नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम करने क्या जा रहे है। इसलिए हमको इस मौके पर बहुत सचेत रहना पड़ेगा। श्री राहुल गांधी ने जो मुद्दे उठाए सदन के अंदर उस पर एक बात पर भी जवाब यह सरकार नहीं दे पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित