यरुशलम , अक्टूबर 19 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर उनका देश अमेरिका के बिना भी ईरान पर हमला करने को तैयार है। उन्होंने तेहरान की सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प जताया।

श्री नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि ईरान का मौजूदा नेतृत्व सत्ता में रहने तक अपनी परमाणु और सैन्य क्षमताएं फिर विकसित करेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोका है। हालांकि, ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित