वॉशिंगटन , मार्च 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अपना सैन्य अभियान पूरा करने और ईरान पर हमला करने के लिए 3,554 टारगेट बाकी हैं।

श्री ट्रम्प ने मियामी में कहा, "हमारे पास अभी 3,554 टारगेट बाकी हैं और यह काम बहुत सफाई से किया जाएगा।"उन्होंने अपनी बात की पुष्टि के लिए कोई खास डेटा नहीं दिया और न ही पेंटागन (अमेरिका के रक्षा विभाग) की किसी आधिकारिक रिपोर्ट या खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी का हवाला दिया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ एक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया था। सैन्य कार्रवाई के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए और दक्षिणी ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार इस हमले में 1,300 से अधिक लोग मारे गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित